छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः स्कूल के सामने मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, महिला दलाल समेत 5 गिरफ्तार; शिकायत के बाद कार्रवाई

महासमुंद। महासमुंद जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में महिला दलाल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां स्कूल के सामने लंबे समय से कारोबार संचालित था। जिसकी शिकायत भी पुलिस से हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से आपत्तिजनक समान और कैश भी जब्त किए गए हैं। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पतेरापाली स्कूल के सामने एक महिला किराए के मकान में देह व्यापार करवा रही है। वहां पर बाहर से भी लड़कियां आती हैं। आस-पास के लोग भी इस बात से काफी परेशान थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक टीम को मौके पर भेजा था।

बताया गया कि महिला दलाल ने मकान के आस-पास भी लोग लगा रखे थे। जो उसे पुलिस के आने की सूचना देने का काम करते थे। ऐसे में इन्हें पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती थी। लेकिन पुलिस ने भी एक चाल चली और एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर उस मकान में भेज दिया। उधर, दलाल जैसे ही मौके पर पहुंचा, उसने देखा कि अंदर लड़कियां हैं। अंदर जिस्मफरोशी हो रही है। ये देखते ही उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला दलाल, 3 लड़कियां और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। ग्राहक सरायपाली इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 3 हजार से ज्यादा कैश और आपत्तिजनक समान जब्त किया है।