छत्तीसगढ़

जांजगीर: सास ने इतना प्रताड़ित किया कि बहू ने दी जान, प्रेम विवाह के चलते हमेशा ताने मारती थी, परेशान युवती ने खुद को जिंदा जलाया; गिरफ्तार

जांजगीर I छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक सास ने बहू को इतना प्रताड़िता किया था कि उसने खुद को जिंदा जला लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह पता चला कि आरोपी सास अपनी बहू को प्रेम विवाह के चलते ताने मारती थी। जिसकी वजह से शादीशुदा युवती ने जान दे दी थी। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है I

परसदा निवासी प्रीति साहू(26) ने 28 जुलाई को खुद पर मिट्‌टी तेल डालकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। पुलिस को इस मामले में पता चला कि प्रीति ने 2012 में आरोपी बुुंदबाई साहू के बेटे से शादी की थी। इसी बात से बूंदबाई नाराज रहती थी।

बताया गया कि बुंदबाई हमेशा प्रीति को ताने मारती थी। हमेशा घर में विवाद हुआ करता था। इसी बात से प्रीति काफी दुखी थी। इसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया था। जांच में यह पता चलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया और अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।